1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 41 नए केस आए सामने, अब तक 8 लोगों की मौत

नोएडा में Coronavirus के 41 नए केस आए सामने, अब तक 8 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 08:29 pm IST

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जनपद में रविवार को कोविड-19 के 41 नए मरीज सामने आए जबकि जनपद में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus Cases in Noida- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Noida Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जनपद में रविवार को कोविड-19 के 41 नए मरीज सामने आए जबकि जनपद में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार और 41 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जिससे अब जनपद में इस महामारी के कुल मरीजों की संख्या अब 632 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के आठ मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि 413 मरीज उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं। फिलहाल 211 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर लगाकर निगरानी टीम लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है तथा कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जनपद के 12 संवेदनशील जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ कैंप लगाया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत