1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: नोएडा में मिले 11 नए मरीज, 9 हुए ठीक, जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 110

Coronavirus: नोएडा में मिले 11 नए मरीज, 9 हुए ठीक, जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 110

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 07:19 pm IST,  Updated : May 28, 2020 07:19 pm IST

गुरुवार को गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के 11 नए मरीज मिले और 9 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नोएडा. गुरुवार को गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के 11 नए मरीज मिले और 9 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 377 हो गई है, जिसमें से 110 एक्टिव केस है और 262 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में यह बीमारी अबतक 5 लोगों की जान ले चुकी है।

बात अगर पूरे राज्य की करें तो उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को सात और लोग की मौत हो गई। वहीं कोविड-19 के 80 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7071 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि सात और लोग की मौत होने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 189 हो गयी है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 7,071 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर 4062 लोग घर लौट चुके हैं। फिलहाल 2820 लोग का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। प्रदेश में अभी तक संक्रमण से 189 लोग की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सात मौतों में पांच आगरा में जबकि जालौन और कुशीनर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

With inputs from Bhasha

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत