1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में बीजेपी के विधायक जगदीश पांचाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अस्पताल में भर्ती

गुजरात में बीजेपी के विधायक जगदीश पांचाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अस्पताल में भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 05:49 pm IST,  Updated : May 28, 2020 05:49 pm IST

गुजरात बीजेपी के एक विधायक कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। अहमदाबाद के विधायक का नाम जगदीश पांचाल है। वे अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष भी हैं।

Gujarat BJP MLA - India TV Hindi
Gujarat BJP MLA  Image Source : AP

गुजरात में कोरोना संकट गहराता ही जा रहा है। राज्य का अहमदाबाद जिला मुंबई के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। ताजा जानकारी के अनुसार गुजरात बीजेपी के एक विधायक कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। अहमदाबाद के विधायक का नाम जगदीश पांचाल है। वे अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष भी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीजेपी विधायक पांचाल को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुजरात में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15195 पहुंच गई है। इसमें से 7549 एक्टिव केसेज़ हैं। वहीं राज्य में 938 लोग इस घातक बीमारी के चलते जान गंवा चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।