1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में Coronavirus के 2308 नए मामले, 34 और मरीजों की मौत

यूपी में Coronavirus के 2308 नए मामले, 34 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 04:52 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1263 हो गई है। राज्य में संक्रमण के 2308 नए मामलों के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 55,558 पहुंच चुकी है।

Coronavirus Cases in Uttar Pradesh- India TV Hindi
यूपी में Coronavirus के 2308 नए मामले, 34 और मरीजों की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1263 हो गई है। राज्य में संक्रमण के 2308 नए मामलों के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 55,558 पहुंच चुकी है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, ''उत्तरप्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से 1263 रोगियों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमित रोगियों की संख्या 20,825 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के 2308 नए मामले आए हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 33,500 रोगी ठीक होकर अपने घर जा चुके है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत