1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में Coronavirus से 19 और मौतें, संक्रमण के 762 नए मामले

उत्तर प्रदेश में Coronavirus से 19 और मौतें, संक्रमण के 762 नए मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2020 05:30 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 05:30 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 19 लोगों की मौत हो गई और इस अवधि में संक्रमण के 762 नए मामले सामने आए।

उत्तर प्रदेश में Coronavirus...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में Coronavirus से 19 और मौतें, संक्रमण के 762 नए मामले Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 19 लोगों की मौत हो गई और इस अवधि में संक्रमण के 762 नए मामले सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड—19 संक्रमित 19 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 630 तक पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में संक्रमण के 762 नये मामले सामने आये हैं। अब तक कुल 13,583 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6730 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस जांच की प्रक्रिया में एक नया प्रतिमान स्थापित किया।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 19,387 टेस्ट हुए। हम बहुत जल्द ही 20 हजार जांच प्रतिदिन का लक्ष्य हासिल करेंगे। प्रदेश में अब तक कुल छह लाख 42 हजार 833 टेस्ट हो चुके हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत