1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: यूपी में मिले 262 नए मरीज, 4651 हुए ठीक, एक्टिव केस 2837

Coronavirus: यूपी में मिले 262 नए मरीज, 4651 हुए ठीक, एक्टिव केस 2837

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2020 10:17 pm IST,  Updated : May 30, 2020 10:17 pm IST

यूपी सरकार के बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले अमेठी जिले से आए हैं। यह जिला कुछ दिनों पहले तक ग्रीन जोन में थे, लेकिन शनिवार को यहां से 43 मरीज सामने आए। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational image Image Source : AP

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 262 नए मरीज मिले हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है। नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में अबतक सामने आए पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 7701 हो गई है। इन मामलों में से 4651 मरीज कोरोना महामारी को मात देने में सफल रहे हैं, सूबे में अभी 2837 एक्टिव केस हैं।

यूपी सरकार के बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले अमेठी जिले से आए हैं। यह जिला कुछ दिनों पहले तक ग्रीन जोन में थे, लेकिन शनिवार को यहां से 43 मरीज सामने आए। अब अमेठी में 104 एक्टिव केस हैं, जबकि यहां अभी तक कुल 132 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। अमेठी में बढ़े कोरोना मामलों की वजह प्रवासी मजदूरों की वापसी बताई जा रही है।

आपको बता दें कि यूपी सरकार के बुलेटिन के अनुसार, आगरा में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 80, मेरठ में 103, नोएडा में 123, लखनऊ में 71, कानपुर नगर में 52, गाजियाबाद में 89, सहारनपुर में 50, फिरोजाबाद में 44, जौनपुर में 108, बस्ती में 122, अयोध्या में 99 है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत