1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा-गाजियाबाद में पिछले 48 घंटे में Coronavirus का एक भी पॉजिटिव केस नहीं, DM ने की पुष्टि

नोएडा-गाजियाबाद में पिछले 48 घंटे में Coronavirus का एक भी पॉजिटिव केस नहीं, DM ने की पुष्टि

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 06:53 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में पिछले 48 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इसकी पुष्टि इन जिलों से संबंधित जिलाधिकारियों ने की है। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 307 हो गए हैं। 

नोएडा-गाजियाबाद में पिछले 48 घंटे में Coronavirus का एक भी पॉजिटिव केस नहीं, DM ने की पुष्टि- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में पिछले 48 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इसकी पुष्टि इन जिलों से संबंधित जिलाधिकारियों ने की है। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 307 हो गए हैं। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि कुल 307 पॉजिटिव मामलों में से 159 मामले तबलीगी जमात से जुडे हैं।

लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद खोले जाने संबंधी मीडिया खबरों के बीच सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि तबलीगी जमात के मरीजों की संख्या आधे से भी ज्यादा है, ऐसे में संवेदनशीलता बढने के कारण यह कहा नहीं जा सकता कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुल पाएगा या नहीं। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कुल 305 मामले प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के आये हैं और इनमें से 159 मामले तबलीगी जमात से जुडे हैं। तबलीगी जमात से जुडे मरीजों की संख्या आधे से भी अधिक है। इसके कारण संवेदनशीलता बढी है।’’ 

 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत