1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: Uttar Pradesh में 75 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 3691 हुई

Coronavirus: Uttar Pradesh में 75 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 3691 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2020 04:31 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 04:31 pm IST

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 57,598 मरीजों का प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

coronavirus in uttar pradesh latest update । Coronavirus: Uttar Pradesh में 75 और लोगों की मौत, मृतक- India TV Hindi
Coronavirus: Uttar Pradesh में 75 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 3691 हुई Image Source : AP (FILE)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 75 और लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3691 हो गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 75 और लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना संक्रमण की वजह से उत्तर प्रदेश में अब तक 3691 लोगों की मौत हो चुकी है। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 57,598 मरीजों का प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। राज्य में अब तक 1,50,812 संक्रमित लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 1,36,803 नमूनों की जांच की गई जिनमें 90,262 एंटीजन के माध्यम से और बाकी के टेस्ट आरटीपीसीआर, ट्रूनेट एवं सीबीनेट के जरिये किये गये। प्रदेश में अब तक 60,50,450 नमूनों की जांच की जा चुकी है। (With inputs from Bhasha)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत