1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: मुजफ्फरनगर में कल से हर रविवार को लगेगा कर्फ्यू

Coronavirus: मुजफ्फरनगर में कल से हर रविवार को लगेगा कर्फ्यू

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2020 07:52 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 07:53 pm IST

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी।

Curfew- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 जून से अब हर रविवार को पहले लगाये गए जनता कर्फ्यू की तरह कर्फ्यू लगाया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिला मजिस्ट्रेट सेल्वाकुमारी जे के अनुसार, हर रविवार को दुकानों, होटलों और मॉल सहित सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर जनता कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जिले में सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरनगर में शनिवार को कोविड-19 के तीन और मरीज सामने आए। जिले में फिलहाल 83 मरीज इलाजरत हैं। 

उप्र ने जो उत्कृष्ट कार्य किया, वह बना देश के लिए उदाहरण: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दावा किया कि आपदा के समय राज्य ने उत्कृष्ट स्तर का जो कार्य किया है वह देश के लिए एक मिसाल बना। उन्होंने कहा, ''जब हम एक टीम के रूप में काम करते हैं और पूरा सिस्टम उसके साथ जुड़ता है तो उसके परिणाम भी सकारात्मक आते हैं।''

सीएम योगी ने कहा, ''आपदा के दौरान प्रदेश ने उत्कृष्ट स्तर का कार्य किया, जो देश के लिए एक उदाहरण बना है। वर्तमान में पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रही है। संकट के समय में सभी का एकजुट होना बेहद जरूरी है।'' 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत