1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: यूपी में 1504 पॉजिटिव मरीज, 248 लोग हुए ठीक, 26 लोगों की मौत

Coronavirus: यूपी में 1504 पॉजिटिव मरीज, 248 लोग हुए ठीक, 26 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 06:11 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1778 हो गई जबकि 248 लोग इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुक हैं।

Coronavirus: यूपी में 1504 पॉजिटिव मरीज, 248 लोग हुए ठीक, 26 लोगों की मौत- India TV Hindi
Coronavirus: यूपी में 1504 पॉजिटिव मरीज, 248 लोग हुए ठीक, 26 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1778 हो गई जबकि 248 लोग इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुक हैं। वहीं वर्तमान में पूरे प्रदेश में 1504 पॉजिटिव मरीज हैं जो कि निगरानी में हैं वहीं अबतक 26 लोगों की मौत इस संक्रमण से हो चुकी है। यह जानकारी आज प्रदेश के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि कल 4115 सैम्पल कलेक्ट किये गए थे। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में 57 जिलों से कोरोना वायरस के 1778 मामले आए हैं। इन 57 जिलों में से 10 जिलों में अब कोई एक्टिव इंफेक्शन केस नहीं है।

प्रसाद ने बताया कि मृतकों में अधिकांश लोग या तो अधिक उम्र के थे या फिर किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त थे। ''इसीलिए हम बार बार अनुरोध कर रहे हैं कि बुजुर्गों को संक्रमण से बचाना है।'' उन्होंने बताया कि वैसे 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में संक्रमण का प्रतिशत पहले दस प्रतिशत से अधिक था जो अब घटकर 7 .93 प्रतिशत रह गया है । प्रसाद ने बताया कि कल 4115 नमूने जांच के लिए लिये गये। कुल 3719 नमूने लैब भेजे गये ।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि अस्पतालों से जो संक्रमण हो रहा है, यह संक्रमण का बड़ा स्रोत निकल कर आ रहा है। कई जिलों में अस्पतालों से संक्रमण फैला है। प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पतालों में संक्रमण रोकथाम प्रोटोकाल की पूरी तैयारी हो। उस क्रम में हम लोगों ने आज तय किया कि हर जिले में संक्रमण रोकथाम प्रोटोकाल होगा और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टीम में आईएमए के प्रतिनिधि, डाक्टर, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल होंगे। कल तक समिति का गठन कर दिया जाएगा। प्रमुख सचिव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में संक्रमण रोकथाम के लिए मौके पर प्रशिक्षण दिया गया है। निजी अस्पतालों को भी 'जूम' प्लेटफार्म पर ट्रेनिंग दी गयी है।

उन्होंने कहा, ''मैं फिर से दोहरा रहा हूं कि इस संक्रमण से घबरायें नहीं बल्कि हमें इससे बचना है। बचाव ही सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए हाथ साबुन—पानी से धोयें, एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें, चेहरे मास्क या गमछा बांधें और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय करें।''  (इनपुट-भाषा)

 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत