1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: यूपी में मरीजों की तादाद 2115 हुई, 477 हुए ठीक, 36 लोगों की मौत

Coronavirus: यूपी में मरीजों की तादाद 2115 हुई, 477 हुए ठीक, 36 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 04:57 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2115 हो गई है। वहीं इस संक्रमण से ग्रस्त 36 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है जबकि 477 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।

Coronavirus: यूपी में मरीजों की तादाद 2115 हुई, 477 हुए ठीक, 36 लोगों की मौत- India TV Hindi
Coronavirus: यूपी में मरीजों की तादाद 2115 हुई, 477 हुए ठीक, 36 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2115 हो गई है। वहीं इस संक्रमण से ग्रस्त 36 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है जबकि 477 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए 52 हजार बेड बढाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है लॉकडाउन तो़ड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन तोड़ने पर अभी तक 33 हजार एफआईआर दर्ज कराई गई है जबकि 13 करोड़ 18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

वहीं प्रधान सचिव, स्वास्थ, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद 2115 हो गई है जबकि अबतक 36 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा बैठे हैं। वहीं उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अबतक 477 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत