1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus Updates: यूपी के नोएडा में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले का आंकड़ा 31 तक पहुंचा

Coronavirus Updates: यूपी के नोएडा में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले का आंकड़ा 31 तक पहुंचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 03:03 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 4 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। इसी के साथ जिले में इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

Coronavirus in Noida, Coronavirus Uttar Pradesh, Coronavirus India, Coronavirus disease- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के नोएडा में 4 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। PTI Representational

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 4 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। इसी के साथ जिले में इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। नोएडा के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने 4 नए लोगों को करोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है। बता दें कि शनिवार तक जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 27 थी। नोएडा पूरे उत्तर प्रदेश में इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला जिला है।

नोएडा की कंपनी पर हुई एफआईआर

एक प्राइवेट फर्म के कर्मचारियों पर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में 13 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित करने का संदेह उत्पन्न होने के बाद इस कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल में ही एक विदेशी शख्स ने इस कंपनी का दौरा किया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव की शिकायत पर उत्तर प्रदेश महामारी रोग अधिनियम, 1987 के तहत कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यूपी में पार हुआ 60 का आंकड़ा
यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 60 को पार कर चुका है। इनमें से एक विदेशी नागरिक है, एवं कुल 11 लोग ठीक भी हो चुके हैं। बता दें कि इस समय दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। इस वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं। वहीं, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत