1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: सोनिया गांधी ने अपनी सांसद निधि के इस्तेमाल की घोषणा की

Coronavirus: सोनिया गांधी ने अपनी सांसद निधि के इस्तेमाल की घोषणा की

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 05:21 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कोरोना वायरस से निपटने के प्रयास के तहत वहां की जिला अधिकारी से शुक्रवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में स्थानीय जनता की मदद के लिए वह उनकी सांसद निधि का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Sonia Gandhi- India TV Hindi
Sonia Gandhi Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कोरोना वायरस से निपटने के प्रयास के तहत वहां की जिला अधिकारी से शुक्रवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में स्थानीय जनता की मदद के लिए वह उनकी सांसद निधि का इस्तेमाल कर सकती हैं।

उन्होंने रायबरेली की जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना को लिखे पत्र में अपने क्षेत्र की जनता से यह अपील भी की है कि वो पूरी तरह सावधानी बरतें। सोनिया ने कहा, ‘‘जिला प्रशासन से मेरी अपील है कि लोगों को सैनिटाइजर, मास्क और साबुन इत्यादि वितरित किए जाएं। दिहाड़ी मजदूरों, गरीबों और बेघर लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी बेसहारे को भूखा नहीं सोने दिया जाए।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘रायबरेली की जनता की प्रतिनिधि होने के नाते मुझसे जिस प्रकार का सहयोग चाहिए उसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिला अधिकारी महोदया, रायबरेली की जनता की कोरोना आपदा से मदद के लिए जितने भी फंड की जरूरत हो वो आप निकाल सकती हैं। मैं इसकी संस्तुति देती हूं।’’ दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने भी अपने अपने क्षेत्रों में कोरोना से निपटने के लिए अपनी सांसद निधि के इस्तेमाल की घोषणा की है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत