1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार, अब युवा बदलाव करके दम लेंगे: प्रियंका

यूपी में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार, अब युवा बदलाव करके दम लेंगे: प्रियंका

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2020 07:18 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 07:18 pm IST

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंद्ध शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर एक महिला के प्रदेश के कई जिलों में नौकरी करने का मामला सामने आया है।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की पृष्ठभूमि में सोमवार को दावा किया कि राज्य में सरकारी नौकरियों के भर्ती तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है और अब युवा बदलाव करके ही दम लेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में भर्तियों के तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है। धांधली, गलत नियमों, सामाजिक न्याय में कटौती व भर्ती माफियाओं के चलते भर्तियां रद्द हो जाती हैं या अदालतों में लटक जाती हैं।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘अब युवाओं ने ठाना है वे चुप नहीं बैठेंगे। वे भर्ती व्यवस्था में बदलाव करके दम लेंगे।’’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंद्ध शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर एक महिला के प्रदेश के कई जिलों में नौकरी करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा, कई अन्य कथित गड़बड़ियों की बात भी सामने आई है। उप्र सरकार ने मामले की एसटीएफ जांच का फैसला किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत