1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा के आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शेयर मार्केट में करते थे काम

नोएडा के आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शेयर मार्केट में करते थे काम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 07:56 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दुखद घटना सामने आई है। नोएडा सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों शेयर ब्रोकर थे और यहां रेंट पर रहते थे।

Couple allegedly commits suicide in Amrapali Zodiac society of Noida- India TV Hindi
Couple allegedly commits suicide in Amrapali Zodiac society of Noida Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE (PTI)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दुखद घटना सामने आई है। नोएडा सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों शेयर ब्रोकर थे और यहां रेंट पर रहते थे। दोनों की करीब छह साल पहले शादी हुई थी और बच्चे नहीं हैं। एक दिन पहले रिश्तेदारों को मेल पर इस दुनिया में न रहने की बात लिखी थी‌‌। शुक्रवार को छत के कुंदे से पत्नी ने दुपट्टे और पति ने साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या किया।

ये कानपुर के मूल निवासी थे। दोपहर के वक्त पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है, वहीं दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। प्रथम दृष्टि में ये मामला कारोबार में भारी नुकसान होने के कारण उठाया हुआ कदम नजर आ रहा है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, "दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फोन और लैपटॉप की भी जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। फिलहाल प्रथम दृष्टि में ये मामला काम में नुकसान होने की वजह से उठाया हुआ कदम नजर आ रहा है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत