1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर युवक-युवती का अपहरण, प्रेम विवाह के बाद मांगने आए थे सुरक्षा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर युवक-युवती का अपहरण, प्रेम विवाह के बाद मांगने आए थे सुरक्षा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2019 10:36 am IST,  Updated : Jul 15, 2019 10:55 am IST

इलाहाबाद के हाई सिक्योरिटी वाले इलाके हाईकोर्ट के पास से एक युवक-युवती का अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

Kidnap - India TV Hindi
Kidnap 

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के हाई सिक्‍योरिटी वाले इलाके हाईकोर्ट के पास से एक युवक-युवती का अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए यहां आए थे। हालांकि पुलिस की मुस्‍तैदी के चलते कुछ ही दूरी पर पुलिस ने अहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर युवक-युवती को छुड़ा लिया है। पुलिस के अनुसार अपहरणकर्ताओं के पास से हथियार बरामद किया गया गया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के 3 नम्बर के गेट के पास सोमवार सुबह लड़का और लड़की पहुंचे थे जहां अज्ञात बदमाशों ने दोनो को कार में अगवा कर लिया। हालांकि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने अपहरण में इस्तेमाल वाहन को ट्रेस किया और समय रहते अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया और लड़के तथा लड़की को उनसे छुड़ाया। पुलिस को अपहरणकर्ताओं से हथियार भी बरामद हुए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत