1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया में मिले दलितों को आरक्षण: योगी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया में मिले दलितों को आरक्षण: योगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2018 03:01 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 03:08 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया में दलित समुदाय के छात्रों के लिए आरक्षण की मांग की है...

Dalits should get reservation in AMU, Jamia just like BHU, says Yogi Adityanath | Facebook- India TV Hindi
Dalits should get reservation in AMU, Jamia just like BHU, says Yogi Adityanath | Facebook

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया में दलित समुदाय के छात्रों के लिए आरक्षण की मांग की है। योगी ने कहा है कि जिन लोगों को दलितों की चिंता है उन्हें इस मुद्दे को जोरशोर से उठाना चाहिए। योगी ने कहा कि यदि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दलितों को आरक्षण दिया जा सकता है तो अल्पसंख्यकों द्वारा संचालित संस्थानों में क्यों नहीं दिया जा सकता। कन्नौज में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ये बातें कहीं।

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘एक प्रश्न यह भी पूछा जाना चाहिए कि जो कह रहे हैं कि दलितों का अपमान हो रहा है, कि आखिर दलित भाइयों को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया में भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। वे इस बात को उठाने का कार्य कब करेंगे? यदि बीएचयू दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को यह आरक्षण दे सकता है तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय क्‍यों नहीं?’ योगी ने पूछा कि राजनीतिक दल इसे लेकर आंदोलन क्यों नहीं नहीं छेड़ते हैं।

योगी ने इस मौके पर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी के मंदिरों में जाने पर कटाक्ष करते हुए योगी ने कहा कि इसके जरिए कांग्रेस अध्यक्ष साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह हिंदू हैं, लेकिन उनके पूर्वजों की 4 पीढ़ियों ने भी कभी जनेऊ नहीं पहना था। योगी ने कहा कि जब उन्हें भारत की वास्तविक ताकत का अहसास होता है तो उन्हें मंदिर याद आने लगते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए कहा कि जब मोदी सरकार ने आतंकियों पर करारे हमले किए तो कांग्रेस असहज महसूस करने लगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत