1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यहां के हाईवे पर रहें सावधान, अकसर होते हैं लूट और रेप के वारदात

यहां के हाईवे पर रहें सावधान, अकसर होते हैं लूट और रेप के वारदात

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2017 10:24 am IST,  Updated : May 31, 2017 10:24 am IST

अगर आप इन हाईवे पर सफर करते वक्त अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच जाते हैं तो समझ लें कि आप बहुत भाग्यशाली हैं। इन हाईवे पर सफर करने वालों को रोककर लूटना, मार डालना या रेप करना अब आम बात हो गई है।

Highways- India TV Hindi
Highways

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हाइवे पर एक बार फिर ऐसी वारदात हुई है, जो सड़कों पर सफर के दौरान सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रदेश के हाईवे खासकर पश्चिमी यूपी के हाईवे अपराध के लिहाज से देश में सबसे खतरनाक हैं। देश में हाईवे पर होने वाले अपराध में से 80 फीसदी उत्तर प्रदेश में ही होते हैं। अगर आप इन हाईवे पर सफर करते वक्त अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच जाते हैं तो समझ लें कि आप बहुत भाग्यशाली हैं। इन हाईवे पर सफर करने वालों को रोककर लूटना, मार डालना या रेप करना अब आम बात हो गई है। यह हम नहीं कह रहे है। इस बात को नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो भी बता रहा है। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

देश की सबसे खतरनाक सड़कें

-हाईवे पर लूट और चोरी के 84 हजार केस दर्ज हुए

-इनमें से 65 हजार सिर्फ उत्तर प्रदेश में यानी देश में हुए अपराध का 80 फीसदी
-हाईवे पर लूट के 2250 केस

2014 के एनसीबी के मुताबिक लूट और चोरी के दर्ज केस...

जिले-मुकदमों की संख्या

  • गौतमबुद्ध नगर-212
  • मेरठ-----------178
  • सहारनपुर------84
  • आगरा---------65
  • बरेली----------75
  • मुरादाबाद------61
  • गाजियाबाद-----58
  • बुलंदशहर------54
  • मुजफ्फरनगर--48

इन शहरों के हाईवे पर भी खतरा (मुकदमों की संख्या 2015)

  • गोरखपुर --133
  • इलाहाबाद --71
  • इटावा ------69
  • अलीगढ़----59

अगले स्लाइड में उत्तर प्रदेश के हाइवे पर बरते ये सावधानियां....

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत