1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गोरखपुर में मासूमों की मौत सामान्य नहीं, यह नरसंहार है : साक्षी महाराज

गोरखपुर में मासूमों की मौत सामान्य नहीं, यह नरसंहार है : साक्षी महाराज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2017 08:52 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 08:52 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज गोरखपुर के बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए 60 से ज्यादा मौतों को नरसंहार बताया है।

Sakshi Maharaj- India TV Hindi
Sakshi Maharaj

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज गोरखपुर के बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए 60 से ज्यादा मौतों को नरसंहार बताया है। उन्होंने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मासूमों की मौत सिर्फ मौत नहीं, बल्कि नरसंहार है।

 साक्षी महाराज ने कहा, ‘‘गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत सामान्य नहीं मानी जाएगी। एक-दो मौतें ही सामान्य होती हैं, इतनी नहीं, यह नरसंहार है। बच्चों की मौत ऑक्सीजन आपूर्ति न होने की वजह से हुई। भुगतान न होने की वजह से ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति बंद की गई, इसके चलते यह भयावह स्थित हुई।’’ साक्षी महाराज ने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री योगी से कहा है कि इस घटना में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, जिससे प्रदेश में दोबारा ऐसी घटना नहीं घट सके।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत