1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार की पीट-पीटकर हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2021 04:26 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 04:26 pm IST

दिल्ली पुलिस में तैनात एक हवलदार की अलीगढ़ स्थित उसके पुश्तैनी गांव में हमलावरों ने कथित रूप से जायदाद के झगड़े को लेकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार की पीट-पीटकर हत्या- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार की पीट-पीटकर हत्या Image Source : FILE PHOTO

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली पुलिस में तैनात एक हवलदार की अलीगढ़ स्थित उसके पुश्तैनी गांव में हमलावरों ने कथित रूप से जायदाद के झगड़े को लेकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार अमरपाल (50) छुट्टी पर पिसावा थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव दाता खुर्द आया था। रविवार शाम वह अपने गांव से दिल्ली जाने के लिए जैसे ही निकला तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ बदमाशों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा।

उन्होंने बताया कि उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब पहुंची तब अमरपाल के शरीर से काफी खून बह रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

पटेल ने बताया कि अमरपाल के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक हमलावरों में अमरपाल के भाई महावीर सिंह, नेपाल सिंह और उसका भतीजा भी शामिल थे। वारदात के पीछे जायदाद का विवाद बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अमरपाल रविवार सुबह अपने गांव पहुंचा था और स्थानीय पटवारी की मदद से उसने विवादित जमीन की नाप-जोख कराई थी। पटेल ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत