1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ऑफिसर को मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा, वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज

ऑफिसर को मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा, वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2020 07:07 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 07:07 am IST

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के एक अधिकारी ने एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कथित तौर पर मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा गया।

आईसीएआर के अधिकारी को...- India TV Hindi
आईसीएआर के अधिकारी को मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा, वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के एक अधिकारी ने एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कथित तौर पर मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 के रहने वाले सोहन लाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक वेबसाइट से 19 अक्टूबर को मोबाइल फोन मंगवाया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार दोपहर को मोबाइल का डिब्बा पहुंचाया गया, जिसके अंदर साबुन था।

डिलीवरी देने आए युवक ने लाल को डिब्बा दिया और तुरंत वहां से चला गया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत