1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कोहरे की वजह से एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक के बाद एक भिड़ गईं कई गाड़ियां

कोहरे की वजह से एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक के बाद एक भिड़ गईं कई गाड़ियां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2021 09:53 am IST,  Updated : Jan 17, 2021 10:34 am IST

कल रात मथुरा के पास घने कोहरे के वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। कम विजिबिलिटी की वजह से यहां कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

dense fog causes accident on yamuna expressway कोहरे की वजह से एक्सप्रेस-वे हादसा, एक के बाद एक भिड़- India TV Hindi
कोहरे की वजह से एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक के बाद एक भिड़ गईं कई गाड़ियां Image Source : INDIA TV

नोएडा. पश्चिमी यूपी में आज घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है। कल रात मथुरा के पास घने कोहरे के वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। कम विजिबिलिटी की वजह से यहां कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

पढ़ें- ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, मचा हड़कंप

नोएडा: शनिवार को टकराईं दर्जनभर गाड़ियां, चार घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिससे इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को दोबारा शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चल रहे दर्जनभर वाहन आपस में एक के बाद एक सीरीज मे टकराते चले गए।

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने किया कई और स्पेशल रेल गाड़ियों का ऐलान, यहां है पूरी जानकारी

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को हटाया गया, तथा यातायात को चालू किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर भी आज सुबह आधा दर्जन वाहन कोहरे के चलते आपस में टकरा गए जिसमें तीन लोगों को मामूली चोट आई है।

पढ़ें- IMD Alert: दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर में जीरो विजिबिलिटी, जानिए कल और परसों कैसे रहेंगे हालात

पंजाब: फ्लाईओावर पर 10 वाहन टकराए, दो की मौत
पंजाब के लुधियाना स्थित फ्लाईओवर पर शनिवार को घने कोहरे की वजह से कम से कम 10 वाहन आपस में टकरा गए जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य पांच घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि खन्ना फ्लाईओवर पर हुए हादसे में तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। खन्ना पुलिस थाने के निरीक्षक आकाश दत्त ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता अत्यंत कम हो गई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

पढ़ें- BJP-JDU गठबंधन "डबल इंजन" के बजाय "trouble इंजन" बन गया है- तेजस्वी

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत