Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल के CMS डॉक्टर एसपी गौतम की कोरोना से मौत

यूपी: अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल के CMS डॉक्टर एसपी गौतम की कोरोना से मौत

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jun 09, 2020 04:22 pm IST, Updated : Jun 09, 2020 06:02 pm IST

अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर एसपी गौतम की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है।

UP: CMS Doctor SP Gautam of Ambedkar Nagar District Hospital dies of Corona, Dr. SP Gautam, Chief Me- India TV Hindi
Image Source : AP प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ: अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर एसपी गौतम की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। उन्होंने लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी गौतम चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद लखनऊ पीजीआई में भर्ती हुए थे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मौत की खबर फैलते ही पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड—19 के 388 नये मामले सामने आये और कुल मामलों की संख्या 11 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है जबकि 18 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 301 हो गई। प्रदेश में 4365 संक्रमण के उपचाराधीन मामले हैं। कुल 6669 लोग उपचारित होकर अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं जबकि 301 लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है। प्रदेश में 388 नये मामलों के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढकर 11, 335 हो गयी है जबकि मंगलवार को 18 और मौतों के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 301 हो गया। 

 पृथक वार्ड में 4482 लोग रखे गये हैं, जिनमें से 115 आक्सीजन पर और नौ वेंटिलेटर पर हैं। पृथकवास में 7736 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच करायी जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement