लखनऊ। यूपी में अखिलेश यादव सरकार के दौरान मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ईडी को एक शिकायतकर्ता ने 1717 पेज के दस्तावेज उपलब्ध करवाकर यह दावा किया है कि दस्तावेजों में गायत्री प्रसाद प्रजापति की के 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति का ब्योरा है।
Related Stories
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जो दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए हैं उनमें यह दावा किया गया है कि गायत्री प्रसाद ने 194 लोगों के नाम से संपत्ति अर्जित की। इतना ही नहीं यह भी दावा किया गया है कि गायत्री प्रजापति ने खनन की काली कमाई को 17 अलग-अलग कंपनियां बनकर उनमें निवेश किया।
ईडी ने मांगा गायत्री प्रजापति का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड
बताया जा रहा है कि गायत्री प्रसाद प्रजापति ईडी की पूठताछ से बचने के बहाने खोजता रहता है। वो पूछताछ से बचने के लिए बीमारी का बहना भी बनाता है। उससे केजीएमयू में ईडी की पूछताछ तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। पूछताछ से बचने के उसके बहानों से परेशान ईडी ने अब केजीएमयू के डॉक्टरों से उसका हेल्थ रिपोर्ट कार्ड मांगा है।