1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. डोम राजा जगदीश चौधरी का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

डोम राजा जगदीश चौधरी का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2020 01:25 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 02:02 pm IST

वाराणसी सीट से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे डोम राजा जगदीश चौधरी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। परिजनों के मुताबित सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Dom Raja Jagdish Chaudhary died at the age of 45- India TV Hindi
Dom Raja Jagdish Chaudhary died at the age of 45 Image Source : FILE

वाराणसी: वाराणसी सीट से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे डोम राजा जगदीश चौधरी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। परिजनों के मुताबित सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबित डोमराजा लंबे समय से जांघ में घाव की समस्या से परेशान थे। उनका मणिकर्णिका महाश्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। 

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डोम राजा ने आखिरी सांसें लीं। परिजनों के मुताबित सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के कुछ समय के बाद ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबित डोमराजा लंबे समय से जांघ में घाव की समस्या से परेशान थे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डोमराजा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी ने ट्वीट में कहा, 'सामाजिक समरसता की भावना के प्रतीक पुरुष, काशीवासी डोमराजा श्री जगदीश चौधरी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। श्री जगदीश चौधरी जी का कैलाशगमन सम्पूर्ण भारतीय समाज की एक बड़ी क्षति है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि आपको अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत