1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दहेज हत्या केस: पुलिस ने कब्र से खुदवाकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा शव

दहेज हत्या केस: पुलिस ने कब्र से खुदवाकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा शव

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 20, 2021 07:56 am IST,  Updated : Jan 20, 2021 07:56 am IST

पीलीभीत जिले के पूरनपुर में तीन दिन पहले दफनाई गई महिला के शव को कब्र से निकलवाकर पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दहेज हत्या केस: पुलिस...- India TV Hindi
दहेज हत्या केस: पुलिस ने कब्र से खुदवाकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा शव Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पीलीभीत (उप्र): पीलीभीत जिले के पूरनपुर में तीन दिन पहले दफनाई गई महिला के शव को कब्र से निकलवाकर पुलिस ने मंगलवार को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है। पूरनपुर पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके परिजनों द्वारा हत्या कर शव को चुपके से दफनाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कब्रिस्तान में कब्र से निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले अशरा बी अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे पर लटकी मिली थी। उसके पति उवैश ने उसका शव रात में ही दफना दिया था। पुलिस उपाधीक्षक पूरनपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में मंगलवार सुबह महिला के पिता इरशाद ने शिकायत दी। महिला के पिता द्वारा शिकायत में लगाये गये आरोप के मुताबिक दहेज में बाइक और दो लाख की नगदी नहीं मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और इसके बाद रात में ही उसके शव को कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया गया।

इरशाद की ओर से दी गई शिकायत के आधार पुलिस ने महिला के पति उवैश, जेठ चांद खां, आवाज मियां सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। इरशाद ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मंगलवार को परिजनों की शिकायत के आधार पर पूरनपुर तहसीलदार विजय त्रिवेदी को निर्देश देकर कब्रिस्तान में शव को कब्र से निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत