1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: शाहजहांपुर में महिला से हजारों रुपये लूट ले गई 'लुटेरी चील'

यूपी: शाहजहांपुर में महिला से हजारों रुपये लूट ले गई 'लुटेरी चील'

 Written By: Ankit Johar
 Published : Feb 27, 2017 02:11 pm IST,  Updated : Feb 27, 2017 02:11 pm IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ऐसी घटना हुई है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आज तक आपने लूटपाट मचाने वाले लुटेरों के बारे में सुना होगा, लेकिन यहां आसमान पर राज करने वाली चील ही लुटेरी हो गई।

Noorjahan with her daughter Ajeeba- India TV Hindi
Noorjahan with her daughter Ajeeba

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ऐसी घटना हुई है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आज तक आपने लूटपाट मचाने वाले लुटेरों के बारे में सुना होगा, लेकिन यहां आसमान पर राज करने वाली चील ही लुटेरी हो गई। शादी की खरीदारी करने गई महिला के हजारों रुपयों के साथ चील सोने की अंगूठी भी ले उड़ी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चील ने महिला के हाथ पर झपट्टा मारा और देखते ही देखते आसमान में उड़न छू हो गई। महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। फिल्हाल महिला ने अपने साथ हुई इस वारदात की शिकायत पुलिस में कर दी है। नूरजहां नाम की इस महिला ने जैसे-तैसे करके अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जोड़े थे। उनकी बेटी अजीबा का दस दिन बाद निकाह होना है जिसके लिए वह मदनापुर इलाके के बुधवाना बाजार में खरीदारी करने गई थीं। उनके बटुए में 30 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी थी। उन्होंने जैसे ही सामान की खरीदारी के बाद पैसा देने के लिए बटुआ खोला, एक चील ने बटुए पर झपट्टा मारा और उसे ले उड़ी।

Noorjahan's Home
Noorjahan's Home

अपने घर के सामने अजीबा।

इस घटना के बाद दुकानदार और अन्य लोग चील के पीछे दौड़े लेकिन देखते ही देखते चील आसमान में गुम हो गई। नूरजहां यह सदमा बर्दाश्त न कर सकीं और बेहोश हो गईं। उन्होंने राजस्थान में मजदूरी करके अपनी बेटी की शादी के लिए ये पैसे जोड़े थे। बुधवारा बाजार में खाने की तलाश में चीलें मंडराती रहती हैं, उन्हीं में से एक चील ने शायद बटुए को अपना भोजन समझा होगा और झपट्टा मार दिया। फिलहाल नूरजहां ने पुलिस में शिकायत कर दी है लेकिन मामला पक्षी से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी समझ नहीं पा रही है कि क्या किया जाए। इलाके के लोग बेटी की शादी के लिए नूरजहां की मदद की बात कर रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत