राजपाल यादव जेल से बाहर आने के बाद अपने घर पहुंच गए हैं और परिवार के लोगों के बीच अच्छा वक्त गुजार रहे हैं। उन्होंने जेल में बीते दिनों के बारे में बात की और बताया कि वहां क्या सुधार किए जा सकते हैं।
मुश्किलों में फंसे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को बच्चों ने प्यार भेजा है। यूपी के शाहजहांपुर में गुरुकुल के बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी गुल्लक में डालकर राजपाल यादव के लिए मदद भेजी है।
भाजपा नेता के होटल में मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस के चंगुल से बचते हुए आरोपी ने महाराष्ट्र में जाकर शादी कर ली है।
सिविल इंजीनियर गौरव सक्सेना का ससुराल शाहजहांपुर में ही है लेकिन आने के बाद वह ससुराल नहीं गए थे। 1 फरवरी को उन्होंने होटल में कमरा किराये पर लिया था और तब से यहीं पर रुके हुए थे।
यूपी के शाहजहांपुर में एक पिज्जा सेंटर पर हिंदू संगठन ने छापेमारी कर दी। वहां मौजूद युवक-युवती से उन्होंने सवाल-जवाब किए और वीडियो बनाने लगे। इससे घबरा कर युवक-युवती दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी के शाहजहांपुर में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय 5 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और इन सभी की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
यूपी के शाहजहांपुर में एक शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल है।
यूपी के शाहजहांपुर में एक पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। बेटी की उम्र 18 साल थी। पिता और बेटी के बीच जिस वजह से झगड़ा हुआ, उसके बारे में भी जानकारी सामने आई है।
यूपी के बरेली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नदीम को शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है।
शाहजहांपुर में एक 55 वर्षीय महिला ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। पिछले 15 दिनों में नदी में कूदकर आत्महत्या का यह सातवां मामला है।
शाहजहांपुर के गोडापुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना उस वक्त हुई जब 15 दिन की एक नवजात बच्ची जिंदा जमीन में दफन मिली। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यूपी के शाहजहांपुर में धर्म विशेष के खिलाफ विवादित पोस्ट करने से हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ हंगामा करने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर शहरों के नाम बदलने की सियासत जोर पकड़ने लगी है। शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी किए जाने के बाद शाहजहांपुर, गाजीपुर, अलीगढ़, आजमगढ़ जैसे कई शहरों के नाम बदलने की मांग उठने लगी है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदल गया है। अब जलालाबाद को परशुरामपुरी नाम से जाना जाएगा।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शाहजंहापुर के नए एसडीएम आईएएस रिंकू सिंह कान पकड़ कर उठक-बैठक लगा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में गैस लीक होने से भगदड़ मच गई और इसमें एक मरीज की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फॉर्मलीन कैमिकल से बनी गैस लीक हुई है।
शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बाइक पर चार लोग सवार थे, जो अनियंत्रित होकर इको कार से टकरा गई।
शो के दौरान लड़ाकू विमान परीक्षण के तौर पर हवाई पट्टी पर एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे और इसके बाद ये विमान हवाई पट्टी पर उतरेंगे और फिर उड़ान भरेंगे।
यूपी के शाहजहांपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
यूपी के शाहजहांपुर में 70 साल के ससुर ने 30 साल की बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संपादक की पसंद