1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर के होटल में मिली ऋषिकेश के इंजीनियर की लाश, हाथ में चोट लगी तो दोस्त से मंगाया था डेटॉल

शाहजहांपुर के होटल में मिली ऋषिकेश के इंजीनियर की लाश, हाथ में चोट लगी तो दोस्त से मंगाया था डेटॉल

 Published : Feb 03, 2026 07:09 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 07:09 pm IST

सिविल इंजीनियर गौरव सक्सेना का ससुराल शाहजहांपुर में ही है लेकिन आने के बाद वह ससुराल नहीं गए थे। 1 फरवरी को उन्होंने होटल में कमरा किराये पर लिया था और तब से यहीं पर रुके हुए थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में एक सिविल इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान ऋषिकेश के रहने वाले 47 साल के गौरव सक्सेना के रूप में हुई है। वह ऋषिकेश में एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनका ससुराल शाहजहांपुर में है लेकिन आने के बाद वह ससुराल नहीं गए थे। 

गौरव सक्सेना का ससुराल शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के चित्रा टाकीज के पास है। उनके दो बेटे हैं, जिसमें एक बेटा पॉलीटेक्निक का छात्र बताया जा रहा है।

1 फरवरी से होटल से होटल में रुका था इंजीनियर 

पुलिस के मुताबिक गौरव ने रविवार 1 फरवरी को होटल में कमरा किराये पर लिया था और तब से यहीं पर रुके हुए थे। वह सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल के रूम नंबर 107 में रुके थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात उनके हाथ में हल्की चोट लगी थी। तब उन्होंने अपने एक शिक्षक दोस्त से डेटॉल मंगाया था। दोस्त डेटॉल देकर चला गया था।

कमरे से शराब की बोतल बरामद

मंगलवार सुबह होटल का कर्मचारी कमरे में किसी काम से गया तो खून से लथपथ गौरव सक्सेना का शव देखा। उनका कमर का हिस्सा कुर्सी पर और सिर जमीन पर पड़ा था। शव देखने के बाद होटल में हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना थाना सदर बाजार पुलिस को दी। पुलिस ने उनके कमरे में शराब की कुछ बोतल भी बरामद की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

एक तरफ बहन की डोली उठी, दूसरी तरफ 16 साल के भाई ने किया सुसाइड, घर में मिली लाश

CA की पढ़ाई कर लौटे मिहिर ने लगाई फांसी, वकील मां और 14 साल बहन ने भी खाया जहर; बेटे की गई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।