1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक तरफ बहन की डोली उठी, दूसरी तरफ 16 साल के भाई ने किया सुसाइड, घर में मिली लाश

एक तरफ बहन की डोली उठी, दूसरी तरफ 16 साल के भाई ने किया सुसाइड, घर में मिली लाश

 Published : Feb 02, 2026 11:33 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 11:33 pm IST

संभल में बहन की शादी वाले दिन ही 16 साल के भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बहन की विदाई के बाद हुई।

मृतक हमजा की फाइल...- India TV Hindi
मृतक हमजा की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

एक तरफ बहन की डोली उठी, दूसरी तरफ फांसी के फंदे पर झूलकर भाई ने सुसाइड कर लिया। संभल में 16 साल के हमजा की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई और परिवार में कोहराम मच गया है। घटना को लेकर अलग-अलग दो तरह की चर्चाएं है।

शादी के कपड़ों को लेकर हुई थी अनबन?

एक तरफ कहा जा रहा है कि शादी के कपडों को लेकर हमजा की परिजनों से अनबन हुई थी। तो दूसरी ओर ये बताया जा रहा कि वह अपनी बहन की शादी की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया और ये सोचने लगा कि लाडली बहन शादी के बाद किस हाल में रहेगी इसलिए आहत होकर उसने ये कदम उठा लिया। हालांकि अभी तक घटना का कारणों की अभी तक कोई अधिकारिक तौर पर पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

शव को दफनाने की तैयारी में थे परिजन

उधर, परिजन बिना बताए शव को दफनाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र में मोहल्ला जगत में मुकीम खां की बेटी शाजिया का रविवार को निकाह संपन्न हुआ था। मुकीम खां के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें एक बेटी शाजिया की शादी रविवार हुई थी। बहन-भाईयों में तीसरे नंबर का भाई हमजा (16 साल) कई दिनों से बहन की शादी की तैयारियों में लगा था।

मैरिज हॉल से घर आकर लगा ली फांसी

रविवार की सुबह से दोपहर तक वो मैरिज हॉल में व्यवस्थाएं संभालता रहा। इसी बीच वो मां शकीला से घर की चाबी लेकर चला आया। उसने घर आकर किसी वक्त फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। पड़ोसियों को जब पता चला तब मामले की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद कोहराम मच गया।

पुलिस ने क्या कहा?

रायसत्ती इंस्पेक्टर निशांत राठी का कहना है कि किशोर की मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पड़ताल के बाद ही किशोर द्वारा सुसाइड करने का सही कारण का सही पता चल पाएगा।

(रिपोर्ट- रोहित व्यास)

यह भी पढ़ें-

CA की पढ़ाई कर लौटे मिहिर ने लगाई फांसी, वकील मां और 14 साल बहन ने भी खाया जहर; बेटे की गई जान

BPSC टीचर प्रिया का शव फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट में लिखा- 'पति नहीं, बेटी से दिलवाना मुखाग्नि'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।