Budh Vakri 2026: बुध ग्रह 26 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में वक्री गति शुरू कर देंगे। 21 मार्च 2026 तक बुध वक्री अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिष में बुद्धि, विवेक और कारोबार का कारक बुध ग्रह को माना जाता है। बुध के वक्री होने से कुछ राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इन राशियों को शिक्षा और करियर क्षेत्र के साथ ही जीवन के अन्य पहलुओं पर भी ध्यान देना होगा। कौन सी हैं ये राशियां आइए जानते हैं।
बुध का वक्री गति से चलना आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। करियर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपके काम में कोई कमी न निकाले इसके लिए हर कार्य को सतर्कता से आपको करना चाहिए। विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी आ सकती है। बुध की वक्री अवस्था के दौरान कोई भी बड़ा फैसला बिना सहला के न लें। सेहत को लेकर भी सतर्कता आपको बरतनी चाहिए।
आपके जीवन में अचानक से बदलाव बुध वक्री के बाद आ सकते हैं। कुछ लोगों को अनचाही जगह पर तबादला मिल सकता है। करियर क्षेत्र में स्थिति आपके प्रतिकूल हो सकती है लेकिन आपको धैर्य रखना चाहिए और अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, स्थिति सुधरेगी जरूर। इस राशि के जो लोग विदेशों में जाकर पढ़ाई करने का विचार बना रहे थे उन्हें कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का भी इस राशि के लोगों को ध्यान रखना होगा।
आपके द्वितीय भाव में बुध वक्री करेंगे। बुध के इस वक्री के कारण आपको वाणी दोष लग सकता है क्योंकि आपकी वाणी के भाव में ही बुध वक्री गति करेंगे। कार्यस्थल पर गलत वार्तालाप करने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं, आपके शुभ चिंतक भी आपके खिलाभ हो सकते हैं। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में भी सतर्कता बरतें और गलत संगति से बचकर रहें। गले और कान से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए सेहत को लेकर भी कोताही न बरतें।
आपके हानि भाव में बुध का वक्री परेशानियां पैदा कर सकता है। आपको गलती से भी बिना विचारे धन का निवेश करने से इस दौरान बचना होगा। वाहन आदि भी सतर्कता से चलाएं। संतान की खराब तबीयत भी आपकी चिंता का विषय बन सकती है। कुछ लोगों का प्रमोशन रुक सकता है जिसके कारण निराशा होगी। सेहत को लेकर भी इस राशि के लोगों को सावधान रहना होगा।
बुध के वक्री के दौरान ऊपर दी गई राशियों को कुछ उपाय करने चाहिए। ये उपाय करने से बुध की स्थिति सुधरती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Palmistry: हथेली में कहां बनती है शनि रेखा? इसका हाथ में होना 35 की उम्र के बाद दिलाता है बड़ी सफलता
संपादक की पसंद