1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. "Indian Dog go Back" बोलकर 22 साल के भारतीय सिख नर्स पर ऑस्ट्रेलिया में हमला, टूटी नाक की हड्डी

"Indian Dog go Back" बोलकर 22 साल के भारतीय सिख नर्स पर ऑस्ट्रेलिया में हमला, टूटी नाक की हड्डी

 Published : Feb 19, 2026 12:26 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 12:39 pm IST

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सिख पुरुष नर्स पर नस्लभेदी हमला हुआ है। इसमें पुरुष नर्स हरमन प्रीत सिंह की नाक की हड्डी टूट गई है।

ऑस्ट्रेलिया पुलिस (फाइल फोटो)- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया पुलिस (फाइल फोटो) Image Source : AP

केनबराः ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक पुरुष नर्स पर नस्लवादी टिप्पणी के साथ घातक हमले की बात सामने आ रही है। न्यूज 9 टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 22 वर्षीय नर्स हरमन प्रीत सिंह को ऑस्ट्रेलिया के जीलॉन्ग में कोरियो स्थित प्लैनेट फिटनेस जिम के बाहर एक नस्लीय हमले में बुरी तरह पीटा गया, जिससे उनकी नाक टूट गई। घटना मंगलवार रात को हुई। आरोपियों ने हरमन प्रीत को उस वक्त पीटा, जब वह वर्कआउट खत्म करके बाहर निकल रहे थे।

9 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सिंह ने बताया कि तीन पुरुषों ने पहले जिम के अंदर उन्हें परेशान किया था और फिर बाहर उनके निकलने का इंतजार किया। एक वीडियो में एक व्यक्ति उन्हें "Indian dog" कहकर गाली देता दिख रहा है। हरमन के अनुसार आरोपी ने "go back to where you came from" जैसी नस्लीय टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया है। दावा है कि उनमें से एक ने उन्हें हेड-बट (सिर से टक्कर) मारी, जिससे नाक की हड्डी टूट गई और खून बहने लगा। हमलावर ग्रे कार में सवार होकर भाग गए। सिंह ने खुद अस्पताल जाकर इलाज कराया और रात भर वहां रहे। अब उन्हें एक हफ्ते की छुट्टी लेनी पड़ेगी और संभवतः नाक की सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। 

ऑस्ट्रेलिया में बढ़ रहा नस्लवाद

हरमन प्रीत सिख नर्स हैं और कहते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब नस्ल के कारण उन्हें निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा, "मैं खुद को मजबूत रखने की कोशिश करता हूं, ऐसी बातों की परवाह नहीं करता, लेकिन यह दुख देता है। मुझे नहीं पता कि मैं जिम वापस जाऊंगा या अपना समय बदल दूंगा... इसके बाद मैं सुरक्षित महसूस नहीं करूंगा।" यह घटना ऑस्ट्रेलिया में बढ़ते नस्लवाद और प्रवासियों के खिलाफ हिंसा की चिंताओं को फिर से उजागर कर रही है, खासकर भारतीय और सिख समुदाय में यह चिंता का कारण है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारियां नहीं हुई हैं। भारतीय डायस्पोरा और मानवाधिकार समूहों ने इसकी निंदा की है और न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें

"पत्नियों और महिलाओं की पिटाई घरेलू हिंसा नहीं, बस हड्डी नहीं टूटनी चाहिए"; तालिबान पेश किया नया कानून

ईरान-अमेरिका टेंशन के बीच उत्तर कोरिया का खतरनाक कदम, किम जोंग ने तैनात किए परमाणु सक्षम 50 नए रॉकेट लॉन्चर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश