1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: शाहजहांपुर में धर्म विशेष के खिलाफ विवादित पोस्ट से फैला तनाव, आरोपी गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

यूपी: शाहजहांपुर में धर्म विशेष के खिलाफ विवादित पोस्ट से फैला तनाव, आरोपी गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 13, 2025 06:50 am IST,  Updated : Sep 13, 2025 07:14 am IST

यूपी के शाहजहांपुर में धर्म विशेष के खिलाफ विवादित पोस्ट करने से हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ हंगामा करने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Shahjahanpur- India TV Hindi
शाहजहांपुर में फैला तनाव Image Source : INDIA TV

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक भड़काऊ पोस्ट को लेकर दो समुदायों में टेंशन हो गई। आरोप है कि एक शख्स ने धर्म विशेष के खिलाफ एक बेहद ही विवादित पोस्ट को अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाया था। पोस्ट में धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

विवादित पोस्ट हुआ वायरल तो जमा हुई भीड़

विवादित पोस्ट वायरल होते ही शाहजहांपुर में तनाव फैल गया। कोतवाली थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई और झड़प शुरू हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फौरन पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

साथही दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर हालात पर काबू पाया गया है। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि शाहजहांपुर अपने गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है लेकिन एक शख्स ने इसे तार-तार करने की कोशिश की। हालांकि अब आरोपी के खिलाफ पुलिस के एक्शन के बाद हालात ठीक हैं।

धार्मिक मामलों को लेकर संवेदनशील है पुलिस-प्रशासन

गौरतलब है कि प्रदेश में धार्मिल मामलों से जुड़े विवादों पर पुलिस-प्रशासन फौरन एक्शन लेता है और दंगों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है। किसी भी पक्ष को कानून के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद सांप्रदायिक तनावों के मामले कम आए हैं क्योंकि खबर मिलते ही संबंधित इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो जाता है।

सरकार का निर्देश है कि प्रदेश को किसी भी हालत में सांप्रदायिक तनाव का शिकार नहीं बनने दिया जा सकता, इसलिए अधिकारी भी सचेत रहते हैं और ऐसे मामलों में फौरन एक्शन होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।