1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में मजार तोड़े जाने से तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; VIDEO आया सामने

मेरठ में मजार तोड़े जाने से तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; VIDEO आया सामने

 Published : Sep 12, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 03:36 pm IST

मेरठ के फलावदा कस्बे के जुडडी बब्बल शाह और उनके अनुयायियों की मजार को तोड़ दी गई है। लोगों का कहना है कि माहौल खराब करने की नीयत से 6 मजारों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।

meerut mazar damage- India TV Hindi
मेरठ में मजार को क्षतिग्रस्त किए जाने से तनाव। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के मेरठ जिले के फलावदा थाना क्षेत्र में स्थित बब्बल शाह और उनके अनुयायियों की मजार को शुक्रवार को क्षतिग्रस्त किये जाने से क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को खेत में स्थित मजार को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि सूचना पर पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों से बात कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

'धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश'

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए और धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही। भीड़ का आरोप है कि यह कृत्य धार्मिक उन्माद फैलाने के इरादे से किया गया है। पुलिस ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालकर आरोपितों को पहचानने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने फलावदा थाने में तहरीर दी।

सपा विधायक ने क्या कहा?

सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने घटना की निंदा की है। प्रधान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त व त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। 

(रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल)

यह भी पढ़ें-

'जो माता एक बेटा पैदा कर रही है, वह अपने बच्चों के लिए नागिन जैसी है', यति नरसिंहानंद का विवादित बयान

लखनऊ नगर निगम में नदारद दिखे अधिकारी-कर्मचारी तो मेयर का चढ़ा पारा, ऑफिस के सभी गेट पर लगवाया ताला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।