उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुधाकर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
मेरठ के फलावदा कस्बे के जुडडी बब्बल शाह और उनके अनुयायियों की मजार को तोड़ दी गई है। लोगों का कहना है कि माहौल खराब करने की नीयत से 6 मजारों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।
हाल ही में समाजवादी पार्टी द्वारा चायल सीट से विधायक पूजा पाल को निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने विधानसभा में सीएम योगी की जमकर तारीफ की थी ऐसे में अखिलेश यादव ने उनपर एक्शन ले लिया था।
समाजवादी पार्टी से निष्कासित होने के बाद विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि शायद आप प्रयागराज की उन महिलाओं की बात नहीं सुन पाए जो मुझसे भी ज़्यादा परेशान थीं, लेकिन मैं उनकी आवाज़ हूं, मुझे विधायक चुनकर विधानसभा भेजा गया है।
जाहिद बेग के खिलाफ कुल तीन केस दर्ज हैं। उनके ऊपर नाबालिग से मजदूरी कराने, एक नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने और पुलिस के काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज है।
घर में नौकरानी का शव मिलने के मामलें में...समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया...घटना के बाद से जाहिद बेग फरार चल रहे थे...जहां कोर्ट में सरेंडर के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया... हालांकि इस दौरान जाहिद बेग ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए...
विधायक पक्ष के वकील तेज बहादुर यादव ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर रूप लगाए हैं और कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट गेट पर सरेंडर के दौरान पुलिस खींचतान कर रही थी। विधायक की बायपास सर्जरी हुई है, बताने के बाद भी वे नहीं मान रहे थे।
नाबालिग नौकरानी की खुदकुशी और एक से ज्यादा बच्चों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।
भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर हाल ही में एक 17 साल की लड़की का एक कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला था। नाजिया नाम की युवती पिछले कई वर्षों से विधायक के घर पर रहकर घरेलू कार्य करती थी।
भदोही विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग मुश्किल और सवालों के घेरे में हैं। पहले उनके घर से 17 साल की लड़की का शव पंखे से लटकता मिला था। अब उनके घर से एक और किशोरी बरामद हुई है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन जोरदार बहस देखने को मिली। जौनपुर की मछलीशहर से सपा विधायक डॉक्टर रागिनी ने सरकार के सामने ऐसे सवाल रख दिए। इन सवालों के जवाब डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को देना पड़ा।
राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि अगर पार्टी के अंदर नीतियों पर आवाज उठाना बगावत है तो वह बगावती हैं। उन्होंने खुद को राम भक्त बताया, जिसे विधायकी का लालच नहीं है।
समाजवादी पार्टी के विधायक जवाहर यादव की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया उम्रकैद की सजा काट रहे थे।
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर केस दर्ज कराया है। घर में घुसकर गाली गलौज की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कानपुर के आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने जल जमाव का विरोध करने के लिए एसयूवी की छत पर बंधी नाव पर बैठकर विरोध का अनोखा तरीका निकाला लेकिन उनका चालान भी कट गया।
समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी वकील ने आरोप लगाया कि निचले रैंक के अधिकारी अपराधियों के साथ मिले हुए हैं और जानबूझ कर उच्चाधिकारियों को गुमराह कर उनके मुवक्किल के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
UP Police Arrested a Bangladeshi from Kanpur: कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी द्वारा कई बांग्लादेशी नागरिकों को चोरी से बसाए जाने का मामला सामने आया है। यह सभी बांग्लादेशी चोरी-छिपे यूपी के कानपुर में रह रहे थे। मगर इनकी भनक योगी की पुलिस को लग गई। अब 5 बांग्लादेशियों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस अफसर प्रवीण सिंह ने उनके बेटे को अपशब्द कहे। विधायक ने यह भी कहा कि पुलिस अफसर ने उन्हें और उनके बेटे को देख लेने की भी धमकी दी।
सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था।
सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी गरीब की दुकान, मकान या झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा।
संपादक की पसंद