1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी का वीडियो वायरल, सौतेले बेटे पर दर्ज कराया मुकदमा

सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी का वीडियो वायरल, सौतेले बेटे पर दर्ज कराया मुकदमा

 Published : Jul 17, 2024 11:22 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 11:59 pm IST

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर केस दर्ज कराया है। घर में घुसकर गाली गलौज की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Guddu Pandi wife- India TV Hindi
गुड्डू पंडित की पत्नी ने सौतेले बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा Image Source : INDIA TV

बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर केस दर्ज कराया है। घर में घुसकर गाली गलौज की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। गुड्डू पंडित ने अपने सौतेले बेटे सार्थक शर्मा पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अर्चना पांडा ने सार्थक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया 

सार्थक शर्मा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पहली पत्नी काजल शर्मा का बेटा है। गुड्डू पंडित की दूसरी पत्नी अर्चना पांडा ने सार्थक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अर्चना पांडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। बुलन्दशहर सिटी कोतवाली में पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

गुड्डू पंडित और सार्थक शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अर्चना पांडा ने गुड्डू पंडित और सार्थक शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस वीडियो में अर्चना पांडा सीधे अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए उन्हें इस मामले में दखल देने का अनुरोध कर रही हैं। उन्होंने कई अन्य लोगों का नाम भी लिया और अपने साथ हुए ज्यादाती की पूरी कहानी इस वीडियो में बयां कर रही हैं। 

(रिपोर्ट-वरुण शर्मा, बुलंदशहर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।