1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा विधायक पर FIR, प्रतापगढ़ पुलिस ने लिया एक्शन

बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा विधायक पर FIR, प्रतापगढ़ पुलिस ने लिया एक्शन

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 18, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 01:52 pm IST

यूपी में सपा विधायक आर.के. वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ विवादित बयान दिया है।

विधायक राकेश कुमार वर्मा- India TV Hindi
विधायक राकेश कुमार वर्मा Image Source : REPORTER

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में साइबर क्राइम पुलिस थाने में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कुमार वर्मा (आर.के. वर्मा) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ बेहद अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला? 

प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशमान सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि 17 जून 2026 को विधायक राकेश कुमार वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट की। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस पोस्ट में देश की एक महिला सांसद (कंगना रनौत) के लिए अत्यंत आपत्तिजनक और महिला सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

क्या हुई कानूनी कार्रवाई 

शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में कहा है कि एक जन प्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच पर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी न केवल महिला के सम्मान के खिलाफ है, बल्कि समाज में गलत संदेश फैलाने वाली है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना के लिए निरीक्षक राजीव कुमार तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अब मामले की निष्पक्ष जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को एकत्रित करने की प्रक्रिया में जुट गई है। 

बता दें कि राकेश कुमार वर्मा (आर.के. वर्मा) रानीगंज विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। रानीगंज सीट प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आता है। वह प्रतापगढ़ जिले के ही रहने वाले हैं। 

 बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे के पास व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

वहीं, बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनकोटा स्टैंड के पास हुई। मृतक की पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल का टायर ठीक कराने के लिए सड़क किनारे रुके थे। पुलिस ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश बदायूं की ओर से आए और दिलीप यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल यादव को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः 'बहुत आहत हूं, मुझ पर सवाल उठाना गाली जैसा', राजभर के 'बागी बलिया' वाले बयान पर गुस्से से 'लाल' हुए सपा सांसद सनातन पांडे

अखिलेश यादव ने ओपी राजभर के दावे पर फिर दिया रिएक्शन, सुभासपा प्रमुख को कह दिया ‘अफ़वाही’ मंत्री​

 

रिपोर्ट- बृजेश मिश्र 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।