1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'बहुत आहत हूं, मुझ पर सवाल उठाना गाली जैसा', राजभर के 'बागी बलिया' वाले बयान पर गुस्से से 'लाल' हुए सपा सांसद सनातन पांडे

'बहुत आहत हूं, मुझ पर सवाल उठाना गाली जैसा', राजभर के 'बागी बलिया' वाले बयान पर गुस्से से 'लाल' हुए सपा सांसद सनातन पांडे

 Reported By: Shoaib Raza, Written By: Mangal Yadav
 Published : Jun 18, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 12:51 pm IST

यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर के आरोपो के बाद इंडिया टीवी से बातचीत में बोले समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे

सपा सांसद सनातन पांडे और ओपी राजभर- India TV Hindi
सपा सांसद सनातन पांडे और ओपी राजभर Image Source : FB@SANATANPANDEYBALLIA/OMPRAKASHRAJBHAR

नई दिल्लीः यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को दावा किया कि समाजवादी पार्टी में निश्चित ही टूट होगी और बागियों का नेतृत्व ''बलिया का लाल'' करेगा। राजभर का इशारा बलिया के सपा सांसद सनातन पांडे की ओर था। हालांकि उन्होंने पांडे का नाम नहीं लिया था। ओम प्रकाश राजभर के बयान पर सनातन पांडे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

राजभर के बयान से बहुत आहत हूंः सपा सांसद

समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि मैं ओम प्रकाश राजभर के दावे से मैं बहुत आहत हूं, उनका मेरे जैसे समाजवादी इंसान पर सवाल उठाना मेरे लिए गाली जैसा है। मैं बीजेपी के गठन होने से पहले से समाजवादी हूं और हमेशा यही मेरी विचारधारा रही है। मैं लोकतांत्रिक पद पर हूं इसलिए मजबूर हूं। अगर इस पद पर ना होता और कोई मेरे लिए इस तरह का बयान देता तो लाठियां चलती या तो मैं उसका सर फोड़ देता या फिर वह मेरा सर फोड़ देता। 

विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे राजभरः सनातन पांडे

सनातन पांडे ने कहा कि ओपी राजभर अगले चुनाव में विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे। उन्हें पहले भी हराया है और आगे भी हराएंगे। सपा सांसद ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सपा में कोई टूट नहीं होने जा रही है। 

खबर अपडेट हो रही है...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।