Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score Updates: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, हरमनप्रीत कौर लौटी पवेलियन

IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score Updates: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, हरमनप्रीत कौर लौटी पवेलियन

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 19, 2026 03:13 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 04:50 pm IST

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर बनाया है।

IND vs AUS Womens 2nd T20I- India TV Hindi
Image Source : CRICKET AUSTRALIA/X भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, दूसरा टी20 मैच।

IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिला है, तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी में उनके ओपनिंग जोड़ी का कमाल देखने को मिला, जिसमें जॉर्जिया वॉल ने जहां 88 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं, बेथ मूनी के बल्ले से 46 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं इस मैच में भारतीय महिला टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें अरुंधती रेड्डी ने अपने चार ओवर्स में जहां 30 रन दिए तो वहीं 2 विकेट हासिल किए तो वहीं रेणुका ठाकुर एक विकेट लेने में कामयाब रही। अब सभी की नजरें टीम इंडिया के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर है।

भारतीय महिला टीम ने इस सीरीज का आगाज काफी शानदार तरीके से किया है, जिसमें उन्होंने पहले मुकाबला डकवर्थ लुईस नियमानुसार 21 रनों से अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया की नजरें सीरीज के दूसरे मुकाबले को भी जीतकर अजेय बढ़त लेने पर रहने वाली हैं। वहीं इस सीरीज को आगामी महिला टी20 वर्ल्ड की तैयारियों के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दूसरा टी20 दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement