Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, अब श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत

SL vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, अब श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 19, 2026 03:33 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 07:13 pm IST

SL vs ZIM T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला, जिसे वह 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे।

श्रीलंका बनाम...- India TV Hindi
Image Source : AFP श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच

Sri Lanka vs Zimbabwe Updates T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी टीमों का फैसला हो चुका है। वहीं ग्रुप स्टेज के कुछ मैच अभी खेले जा रहे हैं, जिसमें श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच को जिम्बाब्वे की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ सुपर-8 से पहले धमाकेदार जीत दर्ज की है। मेजबान श्रीलंकाई टीम ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में काफी शानदार प्रदर्शन इस मैच में देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का स्कोर बनाया था। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में पथुम निसांका ने 62 रन बनाए तो वहीं पवन रत्नायके के बल्ले से 44 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस और ग्रेमी क्रीमर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

जिम्बाब्वे की तरफ से टारगेट का पीछा करने उतरी उनकी ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को इस मुकाबले में शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 69 रनों की शानदार साझेदारी की। तदिवानाशे मारुमानी इस मैच में 34 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं ब्रायन बेनेट ने एक छोर से पारी को संभाले रखा जिसमें रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 29 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जिम्बाब्वे की टीम ने इस मुकाबले में अपना दूसरा विकेट 98 के स्कोर पर रयान बर्ल के रूप में गंवाया।

यहां से बल्लेबाजी करने उतरे जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने ब्रायन बेनेट का बखूबी साथ देते हुए तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी करने के साथ इस मुकाबले में अपनी टीम की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया। सिकंदर रजा के बल्ले से इस मैच में 26 गेंदों में 45 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा ब्रायन बेनेट ने नाबाद 48 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को इस मुकाबले में जीत दिलाकर वापस लौटे। अब जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के मुकाबले खेलने भारत आएगी, जिसमें उसे अपना पहला मुकाबला 23 फरवरी को वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है, इसके बाद 26 फरवरी को भारतीय टीम के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर जबकि एक मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के स्टेडियम में मैच होगा।

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका - पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन।

जिम्बाब्वे - ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement