1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: गर्रा नदी में महिला ने लगाई छलांग, 15 दिन में 7वीं घटना आई सामने

UP: गर्रा नदी में महिला ने लगाई छलांग, 15 दिन में 7वीं घटना आई सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 18, 2025 02:39 pm IST,  Updated : Sep 18, 2025 02:40 pm IST

शाहजहांपुर में एक 55 वर्षीय महिला ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। पिछले 15 दिनों में नदी में कूदकर आत्महत्या का यह सातवां मामला है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को एक 55 वर्षीय महिला ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में नदी में कूदकर आत्महत्या का यह सातवां मामला है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ सिटी कॉलोनी की निवासी मीना दीक्षित गुरुवार सुबह गर्रा नदी पुल के पास आईं। उन्होंने अपनी चप्पलें, दुपट्टा और पानी की बोतल किनारे पर रखी और नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एनडीआरएफ और पीएसी के जवानों को मौके पर बुलाया गया और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। महिला की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

नदी में कूदकर आत्महत्या की कई घटनाएं 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले 15 दिनों में नदी में कूदकर आत्महत्या की कई घटनाएं हुई हैं। मरने वालों में मनिंदर (30), रिशु (26), आदित्य सक्सेना (60), मोहिनी (15), पूनम (14) और पुत्तू लाल (55) शामिल हैं। इनमें से अब तक केवल तीन शव बरामद किए जा सके हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इन बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पहले बताया था कि आत्महत्याएं रोकने के लिए गर्रा और खन्नौत नदियों पर बने पुलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बावजूद, लोग इन पुलों से छलांग लगा रहे हैं, जिससे यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन घटनाओं के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि इसे रोका जा सके। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

"हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे, फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा", राहुल गांधी पर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का तंज

जर्जर मकान ढह जाने से बुजुर्ग महिला की मौत, सास को बचाने में बहू हुई घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।