1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, किस नक्षत्र-राशि में बनने जा रहा ये दुर्लभ संयोग? इन राशियों को करेगा ज्यादा प्रभावित

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, किस नक्षत्र-राशि में बनने जा रहा ये दुर्लभ संयोग? इन राशियों को करेगा ज्यादा प्रभावित

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 19, 2026 04:51 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 01:56 pm IST

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होली पर लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस ग्रहण का असर विशेष रूप से 5 राशियों पर नकारात्मक रह सकता है। आइए जानते हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रह किस नक्षत्र और राशि में लगने जा रहा है।

Lunar Eclipse 2026- India TV Hindi
किस नक्षत्र और राशि में लगेगा साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण? Image Source : FREEPIK

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में होली का त्योहार एक खास खगोलीय घटना के साथ मनाया जाएगा। 3 मार्च को साल का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। तो आइए जानते हैं कि यह ग्रहण किस नक्षत्र और सिंह राशि में घटित होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में सावधानी और संयम बरतना शुभ माना जाता है।

साल का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार,  3 मार्च को दोपहर से शाम तक ग्रहण रहेगा, जबकि रात में होलिका दहन किया जाएगा। वहीं 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। इस बार ग्रहण का विशेष महत्व इसलिए भी है, क्योंकि यह इस साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है।

चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।  चूंकि ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक काल लागू हो जाएगा। इस दौरान धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ से परहेज किया जाता है।

किस नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है, जिससे इस नक्षत्र का महत्व और बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र को भोग, सुख-सुविधा, कला और रचनात्मकता से जुड़ा माना जाता है। जब इस नक्षत्र में ग्रहण लगता है तो इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ग्रहण काल में मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है। इस अवधि में बड़े फैसले टालने की सलाह दी जाती है।

किस राशि में होगा ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में घटित होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब किसी राशि में ग्रहण लगता है तो उस राशि और उससे संबंधित जातकों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ता है। सिंह अग्नि तत्व की राशि है और नेतृत्व, आत्मविश्वास व प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करती है। यह ग्रहण सिंह राशि में है, इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सिंह राशि के जातकों के जीवन में स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और पारिवारिक संबंधों को लेकर उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 

इन 5 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा असर

ज्योतिषीय दृष्टि से जब किसी राशि में चंद्र ग्रहण होता है तो उस राशि के साथ-साथ उससे जुड़ी अन्य राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

  1. मेष राशि: इन जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं माना जा रहा है। खर्चों में बढ़ोतरी और भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। धन संचय में कठिनाई आ सकती है।
  2. कर्क राशि: आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में नुकसान और अनावश्यक यात्राएं बढ़ सकती हैं।
  3. सिंह राशि: इस राशि में ही ग्रहण लगने के कारण इस राशि के लोगों पर प्रभाव अधिक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, आर्थिक दबाव और पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है।
  4. वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
  5. मीन राशि: आपके लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बनते कार्यों में रुकावट और पारिवारिक तनाव बढ़ने की आशंका है। सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-  बुध ग्रह फरवरी के आखिरी सप्ताह में चलेंगे वक्री चाल, 4 राशियों के शिक्षा और करियर क्षेत्र में बढ़ेंगी परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।