1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर एन्काउंटर: UP पुलिस पर सबसे बड़ा हमला, सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर एन्काउंटर: UP पुलिस पर सबसे बड़ा हमला, सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 07:20 am IST,  Updated : Jul 03, 2020 10:03 am IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों ने हाल के दिनों में सबसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए पुलिस दस्ते पर बदमाशों ने हमला कर दिया।

देवेंद्र मिश्रा सी ओ...- India TV Hindi
देवेंद्र मिश्रा सी ओ बिल्हौर Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों ने हाल के दिनों में सबसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए पुलिस दस्ते पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के एक क्षेत्राधिकारी और 2 एसआई समेत 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए। इसके अलावा कई अन्य जवान घायल भी हुए हैं। ये सभी पुलिस जवान उत्तर प्रदेश के कुख्या हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गए थे। विकास दुबे कानपुर का हिस्ट्रीशीटर हैं इसके ऊपर 60 मुकदमे दर्ज है। विकास दुबे इससे पहले भी थाने में घुसकर राज्यमंत्री और पुलिस कर्मी सहित कई लोगों की हत्या कर चुका है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर नगर में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धाञ्जलि दी है। यह भी पढ़ें: विकास दुबे ने 19 साल पहले की थी अपनी पहली बड़ी वारदात, आज दर्ज हैं कुल 60 मुकदमे

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 2/3 जुलाई, 2020 की रात की है। जनपद कानपुर नगर  के थाना चौबेपुर के ग्राम बिकरू के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर हिस्ट्री शीटर विकास दुबे  को पकड़ने कानपुर  पुलिस की टीम गई थी। इस पुलिस दल पर अकस्मात अपराधी तथा उसके साथियों ने  छत से फायर कर दिया। इसमें एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, 3 सब इंस्पेक्टर एवं 4 कांस्टेबल मौके पर शहीद हो गए हैं । मुठभेड़ के दौरान बिठूर थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह समेत कई पुलिसकर्मी को गोली लगी है। घायल एसओ और सभी पुलिस कर्मियों को   गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल लाया गया है। यह भी पढ़ें: छतों से बरस रही थीं गोलियां, जानिए कैसे हिस्ट्रीशीटर के जाल में फंसी पुलिस, सीओ समेत 8 कर्मी शहीद

यूपी के ADG लॉ एंड आर्डर घटनास्थल पर पहुँच रहे हैं। एसएसपी और आईजी मौके पर है। कानपुर की फोरेंसिक टीम जाँच कर रही है। लखनऊ से भी एक टीम फोरेंसिक की जा रही है, STF भी लगा दी गई है।

कैसे हुआ हमला 

बताया जा रहा है कि पुलिस दल को बिकारू गांव में विकास दुबे के होने की खबर मिली थी। जैसे ही पुलिस दल वहां दबिश के लिए पहुंचा बदमाशों ने पुलिस के दस्ते पर फायरिंग कर दी। पुलिस जवानों को संभलने और खुद को किसी आड़ में सुरक्षित करने का मौका ही नहीं मिला। इस जघन्य हमले में 8 पुलिस जवानों की जान चली गई। 

मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम 

1-देवेंद्र कुमार मिश्र,सीओ बिल्हौर

2-महेश यादव,एसओ शिवराजपुर 
3-अनूप कुमार,चौकी इंचार्ज मंधना
4-नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर 
5-सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चौबेपुर 
6-राहुल ,कांस्टेबल बिठूर 
7-जितेंद्र,कांस्टेबल बिठूर 
8-बबलू कांस्टेबल बिठूर

योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर नगर में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धाञ्जलि दी है। पुलिस कार्मिको की शहादत को शत् शत् नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने इनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को इस दुर्दांत घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने तथा तत्काल मौके की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत