1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: उप चुनाव से पहले और मजबूत हुई भाजपा! इस पार्टी ने दिया समर्थन

उत्तर प्रदेश: उप चुनाव से पहले और मजबूत हुई भाजपा! इस पार्टी ने दिया समर्थन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 09:24 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 09:24 pm IST

 भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने सोमवार को एकलव्‍य समाज पार्टी के अध्‍यक्ष जेआर निषाद द्वारा दिये गये समर्थन पत्र को मीडिया को जारी किया।

Eklavya Samaj Party supported BJP for by-election । उत्तर प्रदेश: उप चुनाव से पहले और मजबूत हुई भाजप- India TV Hindi
Eklavya Samaj Party supported BJP for by-election । उत्तर प्रदेश: उप चुनाव से पहले और मजबूत हुई भाजपा! इस पार्टी ने दिया समर्थन Image Source : PTI

लखनऊ. एकलव्‍य समाज पार्टी ने विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन दिया है। एकलव्‍य समाज पार्टी ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह को पत्र लिख कर समर्थन देने की घोषणा की। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने सोमवार को एकलव्‍य समाज पार्टी के अध्‍यक्ष जेआर निषाद द्वारा दिये गये समर्थन पत्र को मीडिया को जारी किया। दीक्षित ने बताया कि एकलव्‍य समाज पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में घाटमपुर, मल्‍हनी बुलंदशहर, टूंडला, देवरिया, बांगरमऊ और नौगांव-सादात सीट पर चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्‍मीदवारों को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की घोषणा की है। (भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत