1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मंदिरों-मस्जिदों से होगा ऐलान, बकाया बिजली बिल का करें भुगतान

मंदिरों-मस्जिदों से होगा ऐलान, बकाया बिजली बिल का करें भुगतान

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 09, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 02:07 pm IST

उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने बकाया बिजली बिलों की भुगतान वसूली के लिए एक नया उपाय निकाला है।

उत्तर प्रदेश के...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने बकाया बिजली बिलों की भुगतान वसूली के लिए एक नया उपाय निकाला है। Image Source : FILE

मेरठ: उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने बकाया बिजली बिलों की भुगतान वसूली के लिए एक नया उपाय निकाला है, जिसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में मंदिरों और मस्जिदों से ऐलान करते हुए लोगों से बिजली बिलों के भुगतान की अपील की जाएगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बिजली बिलों के भुगतान के लिए मंदिरों और मस्जिदों के माध्यम से अपील की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि आसान किस्त योजना के तहत लोगों से बिजली बिलों की वसूली के लिए गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे और लोगों को प्रेरित करने के लिए मंदिरों -मस्जिदों से ऐलान किया जाएगा। इस अभियान के तहत गांवों में डुग्गी-मुनादी कराये जाने के साथ ही उपभोक्ता एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता कर ग्रामीण उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

प्रबंध निदेशक के अनुसार वह खुद गांव-गांव जाकर शिविरों में लोगों से बिल अदायगी की अपील कर रहे हैं और लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि जिस इलाके में अच्छा भुगतान होगा, वहां बिजली की आपूर्ति सुधरेगी। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को अपने जनपद मुख्यालय में रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत