1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: दहेज की खातिर हत्या के दोषी इंजीनियर को 10 साल की कैद, 25 साल पुराना था केस

उत्तर प्रदेश: दहेज की खातिर हत्या के दोषी इंजीनियर को 10 साल की कैद, 25 साल पुराना था केस

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 01, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 01:52 pm IST

ललितपुर जिले की एक अदालत ने दहेज की खातिर हत्या के 25 साल पुराने एक मामले में दोषी पाए गए कनिष्ठ अभियंता (जेई) को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

उत्तर प्रदेश: दहेज की खातिर हत्या के दोषी इंजीनियर को 10 साल की कैद, 25 साल पुराना था केस- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: दहेज की खातिर हत्या के दोषी इंजीनियर को 10 साल की कैद, 25 साल पुराना था केस Image Source : FILE PHOTO

ललितपुर (उत्तर प्रदेश): ललितपुर जिले की एक अदालत ने दहेज की खातिर हत्या के 25 साल पुराने एक मामले में दोषी पाए गए कनिष्ठ अभियंता (जेई) को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। ललितपुर जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता बृजेन्द्र सिंह यादव ने रविवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश मनुज कुमार तिवारी की अदालत ने 25 साल पुराने दहेज की खातिर हत्या के मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद लघु सिंचाई विभाग के जेई महेंद्र कुमार दुबे को शनिवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि दुबे की पत्नी सरिता की 19 अक्टूबर 1995 को यहां किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलने से मौत हो गयी थी। सरिता के पिता नवलकिशोर नगाइच ने अपनी बेटी के पति दुबे, देवर पप्पू और ससुर के खिलाफ 50 हजार रुपये दहेज न देने पर आग से जलाकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यादव ने बताया कि इस मामले में सरिता के देवर पप्पू और ससुर को पुलिस ने अपनी जांच के बाद आरोप मुक्त कर दिया था। उन्होंने बताया कि अदालत ने कनिष्ठ अभियंता को बुधवार को दहेज हत्या का दोषी ठहराया था और सजा शनिवार को सुनाई गई ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत