1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: एटा में पेड़ से लटके मिले नवदम्पति के शव, हत्या की आशंका

UP: एटा में पेड़ से लटके मिले नवदम्पति के शव, हत्या की आशंका

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 04:06 pm IST

अवागढ़ थानाक्षेत्र के नगला भूरा वसुंधरा गांव में नव दम्पति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही धोती के दो फंदे से पेड़ पर लटके मिले।

UP: एटा में पेड़ से लटके...- India TV Hindi
UP: एटा में पेड़ से लटके मिले नवदम्पति के शव, हत्या की आशंका Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

एटा (उप्र): अवागढ़ थानाक्षेत्र के नगला भूरा वसुंधरा गांव में नव दम्पति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही धोती के दो फंदे से पेड़ पर लटके मिले। पुलिस क्षेत्राधिकारी (जलेसर) आर एन सिंह ने बुधवार को बताया कि संतोष (21) और शिवानी (20) के शव पेड़ पर एक साथ लटके मिले। घटना मंगलवार देर शाम की है।

पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सिंह ने बताया कि संतोष और शिवानी का विवाह पांच महीने पहले ही हुआ था। शिवानी के चाचा सत्य प्रकाश के मुताबिक गांव वालों की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो संतोष और शिवानी के शव एक ही धोती के दो फंदे से लटके थे। दोनों के पैर जमीन छू रहे थे इसलिए उन्होंने हत्या करके शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत