1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लड़की को अगवा कर ले जा रहे लोगों की कार नदी में गिरी, 3 लोगों की मौत

लड़की को अगवा कर ले जा रहे लोगों की कार नदी में गिरी, 3 लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Jan 27, 2021 02:46 pm IST

इटावा जिले के बिठौली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा करके ले जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई और इस घटना में किशोरी समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।

लड़की को अगवा कर ले जा...- India TV Hindi
लड़की को अगवा कर ले जा रहे लोगों की कार नदी में गिरी, 3 लोगों की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

इटावा (उप्र): इटावा जिले के बिठौली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा करके ले जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई और इस घटना में किशोरी समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने बुधवार को बताया कि 25-26 जनवरी की दरमियानी रात औरैया, जालौन और इटावा को जोड़ने वाले यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर पीपों के पुल से गुजर रही एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने गोताखोरों की मदद से एक लड़की और दो युवकों के शव बरामद किए तथा दो अन्य लोगों को भी बेसुध हालत में नदी से बाहर निकाला। अपर्णा ने बताया कि लड़की की पहचान 13 वर्षीय सोनम के रूप में हुई है।

लड़की के पिता दुर्योधन ने पड़ोसी गांव करियावली निवासी चुनमुन तिवारी तथा उसके कुछ साथियों पर सोनम के अपहरण का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी पड़ोस के गांव चूरेपुरा से रात में दावत से लौट रही थी तभी कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नदी में गिरी कार पर सवार दो और लोगों की तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत