1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रामपुर में लड़कियों से छेड़छाड़ मामले में 14 के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

रामपुर में लड़कियों से छेड़छाड़ मामले में 14 के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : May 28, 2017 08:01 pm IST,  Updated : May 28, 2017 08:04 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो लड़कियों के साथ युवकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रमुख सचिव (गृह) अरविं

rampur case- India TV Hindi
rampur case

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो लड़कियों के साथ युवकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार सिंह ने बताया, इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें से मुख्य आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार किया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

इस मामले में जिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गयी है उनकी पहचान नहीं हो पायी है और न ही किसी ने इस मामले में पुलिस से संपर्क किया है और न ही शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने वीडियो के आधार पर घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में रामपुर के टांडा जिले के शहनवाज, नावेद, फरमान, जाने आलम और सद्दाम के अलावा नौ अन्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की है जब सोशल मीडिया पर रामपुर की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें 12 से 14 लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और लड़कियां उनसे छोड़ने की गुहार लगा रही थी और लड़के छेड़छाड़ करते समय हंस रहे थे।

उधर, रामपुर में सपा नेता आजम खान ने कहा, पिछले दिनों लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्रता, लूट, डकैती और हत्या की घटना हुई है। विधानसभा चुनावों से पहले मैंने लोगों से आग्रह किया था कि सपा की कानून व्यवस्था की स्थिति को दिमाग में रखें। मैंने कहा था कि यदि भाजपा को मौका दिया गया तो कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो जायेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जबसे भाजपा सत्ता में आयी है तबसे उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गयी है। नयी दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सवाल किया कि यही वह कानून और व्यवस्था हैं जिसका वायदा भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किया था।

देखिए वीडियो-

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत