1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP विधानसभा में मिला विस्फोटक, योगी ने कहा - दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी

UP विधानसभा में मिला विस्फोटक, योगी ने कहा - दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2017 09:53 am IST,  Updated : Jul 14, 2017 02:58 pm IST

विस्फोटक बरामद होने के बाद उसे फॉरेंसिक लैब में भेजा गया जिसके बाद इस बात की पुष्टी हुई की यह काफी शक्तिशाली विस्फोटक था। विस्फोटक का नाम पीईटीएन (PETN) बताया जा रहा है। घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों को तलब किया गया है। फिलहाल यूपी विधानसभा का सत्र

yogi-aditayanath- India TV Hindi
yogi-aditayanath

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विधानसभा के अंदर शक्तिशाली विस्फोटक मिलने की बात सामने आई। फॉरेंसिक जांच में इसके पीईटीएन (PETN) विस्‍फोटक की पुष्टि होने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यह सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्‍होंने बताया कि विधानसभा में मिलने वाले विस्‍फोटक की मात्रा 150 ग्राम थी। इसकी 500 ग्राम मात्रा पूरे विधानसभा को उड़ाने के लिए काफी है। उन्‍होंने कहा कि यह यह आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश है। ये भी पढ़ें: भारत और चीन में बढ़ी तल्खियां, जानिए किसके पास है कितनी ताकत

उन्‍होंने सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने के लिए कहा कि विधानसभा में कार्यरत सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए। साथ ही उन्‍होंने कहा कि सभी विधायक विधानसभा के अंदर मोबाइल लेकर नहीं आएं, यदि वे मोबाइल लाएं तो उसे साइलेंट मोड पर रखें।

घटना 12 जुलाई (बुधवार) की है। जो विस्फोटक बरामद हुआ वह काफी शक्तिशाली है। विस्फोटक बरामद होने के बाद उसे फॉरेंसिक लैब में भेजा गया जिसके बाद इस बात की पुष्टी हुई की यह काफी शक्तिशाली विस्फोटक था। विस्फोटक का नाम पीईटीएन (PETN) बताया जा रहा है। घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों को तलब किया गया है। फिलहाल यूपी विधानसभा का सत्र चल रहा है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर किसने विस्फोटक को सदन के अंदर रखा। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

गौरतलब है जो विस्फोटक विधानसभा में पाया गया है वह काफी खतरनाक होता है, इसका इस्तेमाल दिल्ली हाई कोर्ट के भीतर धमाके में किया गया था। हालांकि सुरक्षाकर्मियों को विधानसभा के भीतर किसी भी तरह का डेटोनेटर नहीं मिला है। माना जा रहा है कि अगर सदन के भीतर डेटोनेटर पहुंच जाता तो बड़ा धमाका किया जा सकता था। विधानसभा में 403 विधायक हैं, ऐसे में इस घटना के बाद प्रशासनिक अमला काफी सतर्क हो गया है।

क्या है पीईटीएन: पीईटीएन को पेंटाइरिथ्रीटोल टेट्रानाइट्रेट के नाम से जाना जाता है। इसे प्लास्टिक बमों में सर्वाधिक शक्तिशाली और खतरनाक माना जाता है। इसे डिटेक्ट करना बहुत मुश्किल है। इसके अणु बेहद संगठित होते हैं। इसके कुछ ही अणु बाहर के वायु के साथ संपर्क कर पाते हैं। इसलिए कुत्ते या सेंसर तक इसकी पहचान नहीं कर पाते। अल आसिरी द्वारा बनाये गये पीईटीएन बमों की खासियत यह है कि इसे साधारण सीरिंज से भी केमिकल डेटोनेटर के जरिये विस्फोट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है सैयद सलाहुद्दीन, जिसने कश्मीर घाटी को भारतीय बलों की कब्रगाह बनाने की खायी थी कसम

अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत